हॉकी(Hockey) होशंगाबाद ने गांधी मैदान पर दी श्रद्धांजलि
इटारसी। मप्र हॉकी(MP Hockey) के होनहार और चार नेशनल खिलाडिय़ों(National Players) का एक सड़क दुर्घटना(Road Accident) में पिछले वर्ष दुखद निधन हो गया था। हॉकी होशंगाबाद ने गांधी स्टेडियम मैदान (Gandhi Stadium, itarsi) पर उनको श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की और उनकी याद में एक मैत्री मैच भी खेला। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दीपक जेम्स (Hockey player Deepak James) ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के सफर का सपना लिए ये होनहार हॉकी के प्रति पूर्णत: समर्पित रहे। लेकिन, काल की कू्ररता ने इनको खेल जगत से छीन लिया। कोच कन्हैया गुरयानी (Coach Kanhaiya Gurayani) ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने और प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर गांधी स्टेडियम मैदान पर हॉकी होशंगाबाद के वरिष्ठ, युवा और उदीयमान खिलाडिय़ों ने अपने साथियों को याद किया और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उनकी स्मृति में मैत्री मैच खेलकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन इटारसी से होशंगाबाद जाते वक्त नेशनल हाईवे 69 पर ग्राम ब्यावरा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार खिलाड़ी असमय ही काल के गाल में समा गये थे। ये खिलाड़ी आदर्श हरदुआ, शाहनवाज खान, अनिकेत वरुण और आशीष लाल होशंगाबाद में एक हॉकी प्रतियोगिता में खेलने जा रहे थे। आज हॉकी होशंगाबाद के सदस्यों ने उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही दिवंगत वरिष्ठ खिलाड़ी और एक समय शहर की शान रहे अमर ज्योति क्लब के कालू कप्तान को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स, कन्हैया गुरयानी, साजिद मलिक, आरिफ खान, मनीष कोल्ते, रितेश श्रीवास, विवेक पटेल, दीपक हरदुआ, मयंक जेम्स, विशाल तोमर, गीत सिंग ठाकुर, शॉन गिडियन, साहिल चौरे एवं अन्य खिलाड़ी मौजद थे।










