---Advertisement---

Video: शहर में हॉकी का भविष्य बहुत बेहतर: जैन

By
On:
Follow Us

हॉकी (Hockey) होशंगाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की नन्हें और युवा खिलाडिय़ों से भेंट

इटारसी। गांधी स्टेडियम (Hockey Stadium) के मैदान पर पहुंचकर आज शाम हॉकी होशंगाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत जैन (President Prashant Jain)और शिरीष कोठारी (Shirish Kothari) ने हॉकी सीख रहे बच्चों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने बच्चों से यहां मिल रहे प्रशिक्षण के विषय में पूछा और बच्चों के जवाब से संतुष्ट होकर हॉकी में आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वप्रीत सैनी, वरिष्ठ खिलाड़ी अरुण राबर्ट, जयराज सिंह भानू, इदरीश खान, सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, अमनकीत सिंघ गोलू भाटिया, आशीष शर्मा, विवेक पटेल, रीतेश श्रीवास, अजय अल्बर्ट, रमाशंकर कौल दीपू, अजीत राजपूत सहित अन्य युवा खिलाड़ी मौजूद थे।
गांधी मैदान पर पहुंचने पर नन्हें हॉकी खिलाडिय़ों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जैन और कोठारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। भविष्य के करीब सौ खिलाडिय़ों ने संगठन पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस दौरान उनके खेल, शिक्षा के विषय में भी जानकारी ली गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बच्चों के खेल के विषय में जानकारी दी गई।

खिलाडिय़ों से मुलाकात के बाद हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि वे मैदान पर आकर और बच्चों से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह मेरे जीवन की आश्चर्यजनक घटना इसलिए भी है, क्योंकि यहां हर उम्र के बच्चे हॉकी में रुचि दिखा रहे हैं जबकि इन दिनों क्रिकेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि ये बच्चे हमारे शहर की हॉकी की पहचान को कायम करके इसके स्वर्णिम युग की वापसी करेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी शिरीष कोठारी ने कहा कि मैदान पर करीब बीस साल बाद आए हैं और यहां आकर उन्हें अपना वह वक्त याद आ गया जब वे भी मैदान पर हॉकी खेला करते थे। इतने सारे बच्चे यहां मैदान पर हॉकी सीखने आ रहे हैं, इसे देखकर लगता है कि इस खेल का इटारसी में भविष्य बहुत बेहतर है। उन्होंने बताया कि वे भी चियर्स क्लब से हॉकी खेला करते थे। यहां बच्चों को देखकर बहुत अच्छा लगा।

उपहार पाकर खुश हुए बच्चे
गांधी मैदान पर आज करीब सवा सौ खिलाड़ी थे। इनमें सौ बच्चे और करीब तीस युवा खिलाड़ी थे। अतिथियों ने सभी खिलाडिय़ों को उपहार और स्वल्पाहार दिया। उपहार पाकर बच्चे काफी खुश हुए। इस दौरान कुछ बच्चों के पालक भी मैदान पर मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.