---Advertisement---

गर्ल्‍स स्कूल की 30 खिलाड़ी छात्राओं को हॉकी किट वितरण

By
On:
Follow Us

– विधायक डॉ. शर्मा ने अपने प्रतिनिधि जसवीर छाबड़ा की मांग पर किट उपलब्ध करायी
– शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में पार्क और नाली निर्माण को मंजूरी

इटारसी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज Government Girls Higher Secondary School Surajganj) में आज हॉकी खेलने वाली तीस बच्चियों को किट का वितरण किया गया। यहां हाल ही में हॉकी का मैदान तैयार किया गया है और 30 लड़कियां ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, स्कूल के विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंघ छाबड़ा, जयकिशोर चौधरी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी और डीएचए के संरक्षक एससी लाल, हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, अजय अल्वर्ट, नितिन व्यास, सभापति राकेश जाधव, वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश पांडेय, स्कूल प्राचार्य अखिलेश शुक्ला सहित छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr.Sitasaran Sharma) ने कहा कि बच्चे खेल और पढ़ाई में साथ-साथ आगे बढ़ें। मप्र सरकार खेलों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिससे खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है। हॉकी भारत का पुराना खेल है।

आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि बेटियां भी इस खेल में आगे बढ़ रही हैं, वे ओलंपिक तक जाएं, खेल में अपना कॅरियर बनायें इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने प्राचार्य की मांग पर खेल मैदान में पानी भरने से रोकने के लिए मानसून के पूर्व नाली निर्माण, पार्क का विकास और स्कूल गेट के पास से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन भी दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal Council President Pankaj Chaure) ने कहा कि यह परिवर्तन का समय है। एक वक्त यहां खेल गतिविधियां कम होती थीं, कभी-कभार हॉकी ही देखी जाती थी।

आज सुबह 6 से 8 बजे तक शहर में घूमो तो ऐसा लगता है जैसे सब जगह खेल का कुंभ लगा हो। खेड़ा स्टेडियम में फुटबाल, खेल प्रशाल में बैडमिंटन और व्हालीबाल, गांधी मैदान में हॉकी और क्रिकेट, वीर सावरकर मैदान पुरानी इटारसी में आर्चरी, रेलवे मैदान पर क्रिकेट और फुटबाल खेल के प्रशिक्षण चल रहे हैं।

यह सब संभव हो सका है विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रयासों से। यह सब देखकर संतोष होता है कि बच्चे मेहनत कर रहे हैं, जल्दी जागते हैं और खुद के विकास के लिए मैदान में आ रहे हैं, इससे उनका मोबाइल प्रेम भी कम हो रहा है।

वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल ने कहा कि जब हम खेलते थे तो इतनी सुविधाएं नहीं थीं। विधायक डॉ. शर्मा ने शहर में हर खेल को बढ़ावा दिया है, अब काफी कुछ बदल गया है। उन्होंने बच्चों को लगन, परिश्रम और अनुशासन को अपनाकर अपने व्यक्तित्व का विकास करने की प्रेरणा दी।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि नोडल सेंटर या फीडर सेंटर अमूमन जिला मुख्यालय पर ही होते थे, इटारसी में ये मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री लाखों में होती है, अत: बच्चे मेहनत करें और खेल को अपना कॅरियर भी बनायें।

उन्होंने कहा कि हॉकी अब फिर लोगों को लुभाने लगी है, यह न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास करता है बल्कि इसमें अब कॅरियर भी बनता है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली रितुरानी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने जल्द ही शहर को एस्ट्रोटर्फ मिलेगा इसकी उम्मीद भी जतायी।

विधायक प्रतिनिधि जसबीर सिंघ छाबड़ा ने बताया कि कैसे एक बेकार पड़े मैदान को सबके प्रयासों से खेलने के लायक बनाया, स्कूल में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करायी और कैसे बच्चों के लिए खेल की किट की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि अब बच्चियों को पैसों के अभाव में खेल के क्षेत्र में रुकावट नहीं आने दी जाएगी। स्वागत भाषण प्राचार्य अखिलेश शुक्ला ने दिया। संचालन खेल शिक्षक अश्वनी मालवीय ने किया। 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.