इटारसी। हॉकी मध्यप्रदेश से संबद्ध हॉकी नर्मदापुरम का गठन किया गया है। संगठन में राजेन्द्र तोमर अध्यक्ष और साजिद मलिक को सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद की कमान सर्वजीत सिंघ सैनी के हाथों में दी गई है।
हॉकी नर्मदापुरम की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा नर्मदापुरम, इदरीश खान इटारसी, अश्वनी सरोज सोहागपुर, अजय अल्वर्ट इटारसी, सह सचिव अजीत राजपूत नर्मदापुर, सह कोषाध्यक्ष राजेश पंडित इटारसी और प्रवक्ता सुधांशु मिश्रा इटारसी को नियुक्त किया गया है।









