इटारसी। शहर के खेल जगत के लिए हर्ष का विषय है कि यहाँ के होनहार हॉकी खिलाड़ी राजवीर का चयन भारतीय सेना में हुआ है।
राजवीर ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। राजवीर की इस सफलता पर हॉकी नर्मदापुरम के पदाधिकारियों कोच कन्हैया गुरयानी, हॉकी होशंगाबाद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तोमर, सचिव साजिद मलिक सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि राजवीर का चयन क्षेत्र के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।








