इटारसी। शहर की पॉश कॉलोनी कावेरी एस्टेट में होली और धुलेंडी का पावन पर्व बुरा न मानो होली है, के जयघोष के साथ असीम उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन से लेकर रंगों की बौछार तक, पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।
रंगों की बौछार और सौहार्द का संगम
धुलेंडी के अवसर पर सुबह से ही कावेरी स्टेट के प्रांगण में हुरियारों की टोली जुटना शुरू हो गई थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलता नजर आया। आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए गए इस उत्सव ने पूरी कॉलोनी को एक सूत्र में पिरो दिया।
कावेरी महिला मंडल की संगीत संध्या
कावेरी महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक होली गीतों और सुमधुर संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। रंगों के इस खेल में महिलाओं ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए नृत्य और संगीत के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
परंपरा और आधुनिकता का मेल
कॉलोनी वासियों ने बताया कि होलिका दहन के साथ शुरू हुआ यह उत्सव धुलेंडी पर रंगों के सैलाब में तब्दील हो गया। प्रांगण में ही रंगों की बौछार और डीजे की धुनों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। कॉलोनी के रहवासियों ने न केवल रंगों से खुशियां मनाईं, बल्कि एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां खिलाईं और पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।









