इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंगठन का होली मिलन समारोह रविवार 19 मार्च को, दोपहर 12 बजे से साईंकृपा गार्डन संस्कार मंडपम न्यास बायपास रोड के पास आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों की ओर से बताया गया है कि सोनासांवरी रोड पर होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष माणक अग्रवाल, पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई विशेष अतिथि रहेंगे तथा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे समारोह की अध्यक्षता करेंगे। नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल विशेष अतिथि रहेंगे। आयोजकों ने सभी व्यापारियों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।









