इटारसी। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) में स्थानीय जनता का विश्वास हासिल कर इटारसी (Itarsi) के चुने हुए सभी 34 वार्ड के पार्षदों और नगर पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का सम्मान समारोह प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (Private School Association) कल रविवार को जीनियस प्लानेट स्कूल सभागार (Genius Planet School Auditorium) में दोपहर 11:30 बजे करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) रहेंगे एवं मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा (Madhya Pradesh Swimming Association President Piyush Sharma) भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज एवं नगर अध्यक्ष जाफर सिद्दिकी ने बताया कि हमारा संगठन शहर की समस्त गतिविधि में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करता है, चाहे वह शिक्षा, खेल या सामाजिक सेवा हो सभी क्षेत्र में अपना योगदान देता है।
उन्होंने बताया की एसोसिएशन द्वारा हाल ही में खेल दिवस पर खेलों के कोच, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं स्पोट्र्स प्रमोटर का सम्मान किया। इसी तारतम्य में 7 सितम्बर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। सचिव नीलेश जैन, कोषाध्यक्ष नटवर पटेल एवं समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यों ने इस सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।
नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान कल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







