इटारसी। नगर पालिका परिषद (Municipal Council) के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह कल रविवार 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र मंडल के तत्वावधान में मराठी प्राथमिक शाला में शाम 7 बजे से किया जाएगा। महाराष्ट्र मंडल के सचिव गजानन बोरीकर ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में विजयी जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन महाराष्ट्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।
नगर पालिका के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान कल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








