कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
होशंगाबाद। शनिवार को कलेक्टर ने बस स्टैंड (Bus Stand) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के संबंध में अधिकारियों एवं बस एसोसिएशन (Bus Asociation) के प्रतिनिधियों से चर्चा की एवं उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश आरटीओं को दी। कलेक्टर सिंह (Collector Singh) ने कहा कि होशंगाबाद बस स्टैंड को रोल मॉडल बनाया जाए। उन्होंने बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने एवं आमजन की सुविधाओं हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए। बसों को व्यवस्थित खड़े करने के लिए लेन बनाने व संकेतक बोर्ड भी लगाए जाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आदित्य रिछारिया (SDM Aditya Richariya), आरटीओ मनोज तेंगुरिया (RTO Manoj Tenguriya), सीएमओ माधुरी शर्मा (CMO Madhuri Sharma) उपस्थित रहें।
बस स्टैंड निगरानी समिति बैठकें आयोजित
बस स्टैंड पर अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों, शुल्क पुनर्विचार, दीनदयाल रसोई के संचालन आदि आवश्यक सभी बिंदुओं को शामिल कर बस स्टैंड निगरानी समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बस स्टैंड निगरानी समिति की नियमित पाक्षिक बैठकें आयोजित करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
दिव्यांगजनों के लिए बनेगा रैंप
बस स्टैंड पर दिव्यांगजनों की सुविधाओं के लिए उचित जगह पर शीघ्र रैंप का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सहायता उपकरणों की उपलब्धता भी हो।









