---Advertisement---

सब्जी मंडी में नीलामी के वक्त निकलता है भारी मात्रा में कचरा

By
On:
Follow Us

स्वच्छता के लिए प्रेरित करने सीएमओ ने दी समझाईश
इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर को अच्छी रैंक मिले, इसके लिए प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (Subdivisional Officer Revenue Madan Singh Raghuvanshi) ने पुरानी इटारसी क्षेत्र और मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patle) ने सब्जी मंडी में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और सफाई कर्मचारियों को सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। अधिकारी कमियां मिलने पर अपने सामने ही उनमें सुधार के प्रयास कर रहे हैं।सीएमओ श्रीमती पटले ने आज सब्जी मंडी में जाकर नीलामी के वक्त वहां के हालात देखे। यहां बड़ी मात्रा में सब्जियों का कचरा फैला था, सब्जी विक्रेता सब्जियों की सफाई करके रोड पर ही कचरा फैक देते हैं। सीएमओ ने उनको समझाईश दी कि वे अपनी दुकान के पास डस्टबिन रखें और उसी में कचरा डालें।
इस अवसर पर थोक सब्जी विक्रेता सोनू बिन्द्रा (Sonu Bindra) ने कहा कि शाम को बाजार बंद होने के वक्त कचरा वाहन भेजा जाएगा तो वे स्वयं हर दुकानदार के पास जाकर कचरा वाहन में डालने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएमओ श्रीमती पटले ने सब्जी विक्रेताओं को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान ही नहीं बल्कि शहर हमेशा साफ सुथरा रहे यह प्रयास किया जाना चाहिए और इसमें नागरिकों को सहयोग बहुत जरूरी है।

इनका कहना है…

शहर हमेशा साफ रहे, इसके लिए जनसहयोग जरूरी है। यहां नीलामी के वक्त काफी कचरा निकलता है। इसलिए आज सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और सब्जी विक्रेताओं को डस्टबिन रखने और स्वच्छता में सहयोग का अनुरोध किया है। इसके साथ ही पॉलिथिन का प्रयोग नहीं करने की समझाईश दी है।

श्रीमती हेमेश्वरी पटले, सीएमओ

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.