इटारसी। माखननगर के सैंकड़ों कावडिय़े, मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा के नेतृत्व में ग्राम गनेरा से आज शाम पैदल इटारसी पहुंचे। ये सभी कल श्रावण सोमवार को सुबह 8 बजे शिवधाम तिलक सिंदूर में जलाभिषेक करेंगे। आज शाम यहां समस्त कांवडिय़ों का स्वागत पिपलेश्वर गार्डन में मेहर गढ़वाल कल्याण परिषद इटारसी शाखा ने किया।
सभी का रात्रि विश्राम यहीं होगा, सुबह सभी तिलक सिंदूर प्रस्थान करेंगे। सभी कांवडिय़ो आज रात्रि पिप्लेश्वर गार्डन में भजन कीर्तन करेंगे। यहीं उनका भोजन और रात्रि विश्राम होना तय हुआ है। 04 अगस्त 2025 को प्रात: 8 बजे कावड़ यात्रा शिवधाम तिलक सिंदूर के लिए प्रस्थान करेगी।









