इटारसी। पथरोटा पुलिस(Pathrota Poilce) ने ग्राम छीपापुरा में महिला की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार(Arrest) कर लिया है। महिला के पति ने ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। महिला लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी। उसके पति को उस पर अवैध संबंधों का संदेह था। उल्लेखनीय है कि रविवार को महिला के लापता होने पर उसके भाई ने पथरोटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को घोघरी के पास महिला की लाश मिली थी। थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि गायत्री उइके पत्नी समोखी लाल उइके 40 वर्ष, एक माह से अपने मायके में रह रही थी। पति से उसका विवाद चल रहा था। पिछले दिनों पति उसके मायके गया और पत्नी को मनाकर उसके साथ रहने लगा। साजिश के तहत लकड़ी बीनने का बहाना कर वह उसे जंगल में ले गया। यहां सूने जंगल में उसने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर उसकी नृशंस हत्या कर दी। ग्रामीणों ने मंगलवार को जंगल में महिला की लाश देखकर परिजनों को खबर दी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और आज उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







