इटारसी। रेलवे स्टेशन (Railway Station) के सामने रैन बसेरा (Night Basera) के पास आज एक बदमाश ने नाला मोहल्ला निवासी एक युवक से शराब के लिए अड़ीबाजी की। जब युवक ने विरोध किया तो बदमाश ने उसके बायें गाल पर ब्लेड (Blade) से वार कर दिया। बताया जाता है कि दोनों रेलवे में वेंडर है, एक अवैध है तो दूसरा वैध वेंडर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला (Bhagat Singh Nagar Nala Mohalla) निवासी दीपक पिता मोतीराम गंगावानी 38 वर्ष से शाम करीब पौने पांच बजे बदमाश चंदन पिता हरदयाल गोस्वामी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

दीपक के मना करने पर चंदन ने उसके बायें गाल पर ब्लेड से वार कर दिया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर चंदन के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।









