इटारसी। नर्मदापुरम कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक सफेद हुंडई कार (क्रमांक MP 05 CA 7138) से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
यह कार्रवाई बुदनी रोड भोपाल तिराहा पर की गई है।जब्त की गई शराब की कीमत 30,600 रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में नर्मदापुरम पुलिस ने चंद्रभान पिता धनीराम नोरिया, उम्र 50 वर्ष, को गिरफ्तार किया है, जो आरआर रेस्टोरेंट सदर बाजार के पास रहता है। वह अवैध रूप से 41.04 लीटर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने यह अवैध शराब जब्त कर ली है।









