नर्मदापुरम की देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में शराब और एक कार जब्त की है।
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 54.930 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
कार्यवाही का विवरण
यह कार्यवाही 16 दिसंबर 2025 को गोंदरी घाट बांद्राभान रोड पर की गई। पुलिस ने नितिन सिसोदिया 34 वर्ष, निवासी मालाखेड़ी और अभिषेक राजपूत 31 वर्ष, निवासी आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार MP05ZH3304 जब्त की गई।
कार की डिक्की से 5 पेटी देशी शराब और रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड एवं बैगपाइपर जैसी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत लगभग 31,000 रुपये और कार की कीमत करीब 9,50,000 रुपये आंकी गई है कुल जब्ती 9,81,000 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर. नवीन दुबे और सायबर सेल की टीम सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।









