- भाजपा विधायक विधानसभा में इन मामलों में चुप क्यों : उपाध्याय
इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव व प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब, अवैध रेत, मुरम, मिट्टी उत्खनन, परिवहन, सट्टा, जुआ, ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा, राशन माफिया की खबरें निरंतर भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही समाचारों में आ रही हैं, परन्तु क्यों अभी तक इन मामलों में जिले के वर्षों से सत्तासीन भाजपा विधायक विधानसभा में प्रश्न नहीं उठा पाए? क्यों भाजपा विधायक सार्वजनिक स्थलों पर मंच, माइक से विरोध नहीं कर पाए?
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि इटारसी भाजपा शासित नगरपालिका में भी गंभीर मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार की जांच, शिकायतें, प्लाट, दुकानों के नामांतरण, आवंटन पर भी प्रदेश भाजपा सरकार से जनहित में भाजपा विधायक पत्रों, प्रश्नों से जवाब मांगे व मामलों में दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही कराने की कोशिश करें।