इटारसी। रेलवे प्लेटफार्म (Railway platforms) और रनिंग ट्रेनों (running trains) में अवैध रूप से खाद्य सामग्री, गुटखा पाउच और अन्य चीजें बेचने वाले अवैध वेंडर्स के खिलाफ अभियान में आज 16 वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आरपीएफ इटारसी (RPF Itarsi) ने आज रविवार को भी सघन चेकिंग अभियान जारी रखते हुए चलित ट्रेनों व आउटरों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वेंडरों को इटारसी (Itarsi), डोलरिया (Dolariya) व बानापुरा (Banapura)के मध्य से पकड़ कर रेल अधिनियम के तहत कार्यवाई की है।










