---Advertisement---

नर्मदा में मूर्ति विसर्जन पर रोक रहेगी, अतिरिक्त विसर्जन कुंड बनाया जाएगा

By
On:
Follow Us
  • विसर्जन कुण्ड के आस-पास पर्याप्त बिजली एवं सुरक्षा का इंतजाम किया जाए
  • त्योहारों में जनता को असुविधा न हो, त्योहारों पर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहें

नर्मदापुरम। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलस्रोतों में मूर्ति विसर्जन पर रोक रहेगी। नर्मदा में भी मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। इसके लिए अलग से एक कृत्रिम कुंड तैयार किया जाएगा। नगर पालिका इसे तैयार करेगी और वहां बिजली की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये जाएंगे। त्योहारों पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसके लिए आज हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में निर्देश दिये।

जिला शांति समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने आगामी पर्वों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की एवं सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि त्योहारों के दौरान पर्यावरण, स्वच्छता, एवं सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख नर्मदा घाटों पर मूर्ति विसर्जन पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। नगर पालिका द्वारा तैयार किए विसर्जन कुंड में ही मूर्ति विसर्जन किया जाए। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि एक अन्यत्र विसर्जन कुंड तैयार करने के लिए स्थान चयनित किया जाए।

सद्भाव से मनायें त्योहार

कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि पूर्व की तरह जिले में शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव से त्योहार मनाये जाएं। आपसी सौहाद्र्र एवं भाईचारा ही नर्मदापुरम जिले की परंपरा है। त्योहारों पर चल समारोह, जुलूस आदि का शांतिपूर्ण ढंग से हों। इसके लिए आपसी समन्वय आवश्यक है। पर्वों पर यातायात, पार्किंग, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्थायें करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस एवं वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाए। सभी धर्मगुरुओं एवं आमजनों से कहा है कि पर्वों पर जुलूस, चल समारोह, रैली आदि का आयोजन संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति से ही किया जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का शासन के निर्देशानुसार निर्धारित मानक मापदंडों के अनुरूप ही संचालन किया जाए।

सफाई व्यवस्था करने निर्देश

कलेक्टर ने स्नान दान व्रत पूर्णिमा आदि स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर साफ सफाई नगरपालिका को संयुक्त रूप से व्यवस्थाएं बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए घाटों पर होमगार्ड बल की ड्यूटी भी लगाई जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त परिप्रेक्ष्य में जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों एवं तहसीलदारों यथा नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनी मालवा, सोहागपुर, पिपरिया पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए अपने-अपने तहसीलों में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

समिति सदस्यों ने दिए सुझाव

समिति सदस्यों द्वारा बैठक में आगामी त्योहारों के संबंध में विशेष साफ सफाई, पर्याप्तश बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था करने, चौक चौराहों पर से अतिक्रमण हटाए जाने, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

आगामी त्योहार जिन पर हुई चर्चा

रक्षा बंधन, हरतालिका तीज व्रत, श्री गणेश चतुर्थी, श्री गणेशोत्सव, दशलक्षण (पर्यूषण), डोल ग्यारस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश विसर्जन/अनंत चतुर्दशी/विश्वकर्मा, स्नानदान व्रत पूर्णिमा/पितृ तर्पण आदि त्यौहारों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि पीयूष शर्मा, जीपी खड्डर, प्रकाश शिवहरे, शहर काजी हाफिज, पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत, अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम नीता कोरी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.