- बाजार में गड्डा दे रहा था दुर्घटना को आमंत्रण, अब मिलेगी राहत
सिवनी मालवा। बानापुरा बस स्टैंड एवं हाट बाजार लगने वाले इलाके में एक बड़ा गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था। खबर प्रकाशन के बाद इस पर तत्काल एक्शन लिया और एक बड़ा सा पत्थर रखकर गड्ढे को ढंक दिया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। अब दुर्घटना की आशंका नहीं है। हालांकि यह अस्थायी उपचार है, नगर पालिका को यहां लोहे की जाली लगाकर उसका स्थायी समाधान करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड एवं पास ही हाट बाजार लगने के कारण नागरिकों के साथ बाहरी क्षेत्र के ग्राहकों एवं यात्रियों का आना जाना बना रहता है, इस भीड़ वाले मुख्य इलाके में यह बड़ा गड्ढा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था, जिसमें गिरकर पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। नर्मदांचल डॉट कॉम ने आमजन की इस समस्या का प्रकाशन कर प्रशासन के संज्ञान में मामला लाए तो अब इस पर पत्थर रखकर राहत प्रदान की गई है।









