इटारसी। अखंड राजपूताना सेवा समिति, नर्मदापुरम द्वारा 21 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में सभी राजपूत समाज संगठनों और सामाजिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। यह बैठक दोपहर 1 बजे इटारसी में एलकेजी कॉलोनी स्थित नमक रेस्टोरेंट में होगी।
बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल विषय
- कबड्डी प्रतियोगिता : समाज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की जाएगी।
- महाराणा प्रताप जयंती समारोह : आगामी महाराणा प्रताप जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श होगा।
- बच्चों का सम्मान व मार्गदर्शन : समाज के बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करने और उनके करियर मार्गदर्शन के लिए एक कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी।
- वैवाहिक परिचय सम्मेलन : विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर बात होगी।
- मूर्ति स्थापना : महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
- बाढ़ पीडि़तों की मदद : ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार करने पर भी चर्चा होगी।
- नि:शुल्क कोचिंग : समाज के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना पर विचार किया जाएगा।
- महिला सशक्तिकरण : राजपूत महिला शक्ति को सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रूप से शामिल करने के तरीकों पर मंथन किया जाएगा।
इस बैठक का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और विभिन्न सामाजिक व कल्याणकारी गतिविधियों को गति देना है।









