---Advertisement---

मतदाता सूची सुधार शिविर में जिलाध्यक्ष ने कहा, हर पात्र मतदाता तक व्यवस्था पहुंचाना हमारा संकल्प

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 6, वार्ड 22 में गुरुवार को एसआईआर अभियान के तहत एक समाधान शिविर में भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने शिविर के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों से गणना पत्रकों की जानकारी ली और अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि यह समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान, मतदाता सूची में आवश्यक सुधार और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। श्रीमती शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारा संकल्प है—हर पात्र मतदाता तक व्यवस्था पहुंचाना और उनका नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण के साथ इस कार्य में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, नगर महामंत्री शैलेन्द्र दूबे, पार्षद श्रीमती गीता पटेल, राकेश जाधव, बूथ अध्यक्ष संजीव हूरा, बूथ अध्यक्ष हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, इदरीश खान, देवेन्द्र पटेल, पंकज दीवान, अन्नू म्हस्की सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.