इटारसी। समीपस्थ ग्राम सनखेड़ा में पुरानी रंजिशवश सनखेड़ा निवासी दो लोगों से एक युवक ने गालियां देते हुए मारपीट की। आरोपी और फरियादी एक ही समाज के हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सनखेड़ा निवासी विशाल पिता गुलाबदास अहिरवार 24 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि अरविंद अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार ने उसे और और सुखलाल पिता मिश्रीलाल अहिरवार के साथ डंडे से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









