---Advertisement---

भारतीय किसान संघ बनाएगा 15 हजार सदस्य

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय किसान संघ(Bhartiya kisan sangh) 15 हजार सदस्य संगठन से जोड़ेगा। यह निर्णय संघ की यहां सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में लिया। बैठक में संघ के प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा(Province Organization Minister Manish Sharma) ने सदस्यों को मार्गदर्शन दिया।
शर्मा ने बताया कि किसान संघ का दिसंबर माह से सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है जिसमें इटारसी को भी संपूर्ण 123 गांवों में जाकर 15000 सदस्यता का लक्ष्य दिया है। सदस्यता अभियान का उद्देश्य किसानों(Farmers) को संगठन की रीति नीति से अवगत कराना है। संगठन दिसंबर से मार्च 2021 तक सदस्यता करेगा। उन्होंने कृषि अध्यादेशों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी तथा किसानों द्वारा बनाये जाने वाले एफपीओ के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि एफपीओ किसान उत्पादक संगठन(FPO Farmers Producer Organization) ब्लाक स्तर पर दो संगठन बनेंगे जिसमें 300 किसान सदस्य होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वयं के हित से ऊपर उठकर राष्ट्र के हित में कार्य करने हेतु कहा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत(District Vice President Morsingh Rajput), तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे(Tehsil President Shriram Dubey), तहसील मंत्री लीलाधर राजपूत(Tehsil Minister Liladhar Rajput), श्यामशरण तिवारी(Shyamsaran Tiwari), राजेश साध(Rajesh sandh), रघुनंदन चौरे(Raghunandan chourey), नरेन्द्र गौर(Narendra gour), जगदीश कुशवाह, राजू तोमर, रामस्वरूप पटैल, सद्दाम पटैल आदि उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.