इटारसी। केसला में विदेशी राखी से दूर होने, स्वदेशी राखी निर्माण की पहल हुई है। संस्था विद्या भारती मध्य भारत प्रांत जिला नर्मदापुरम भाऊराव देवरस सेवा न्यास भोपाल द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंन्द्र के आचार्य, शिक्षिकाओं का आवृत्ति वर्ग बैठक में निर्णय लिया है। इस दौरान देश प्रेम की भावना को जगाने स्वदेशी राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
देश प्रेम के भाव जगे विदेशी राखी का बहिष्कार हो, इसलिए अपने हाथ से राखी निर्माण किया जा रहा है। आचार्य-दीदी के हाथ से बनी राखी भाई की कलाई में बहन बांधेगी। स्वदेशी राखी निर्माण में 30 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। पंचायत भवन केसला में हुई बैठक में प्रेमदास भरोसे जिला प्रमुख जनजाति क्षेत्र की शिक्षा नर्मदापुरम, असरथ धुर्वे संकुल प्रमुख सुखतवा की उपस्थिति में माता सरस्वती, भारत माता, प्रणवाक्षर ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरुआत हुई।
प्रेमदास भरोसे ने कहा कि हमारे संस्कार केन्द्र की शैक्षणिक गतिविधि अच्छी होना चाहिए। नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम अनुसार क्रिया आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण, आनंदमय शिक्षण, संगीतमय शिक्षण और एक दिन बिना बस्ता के शिक्षण के बारे में बताया, सामाजिक कार्य अंतर्गत ग्राम में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य करने की प्रेरणा दी।
जलसंरक्षण के लिए घरों में सोक्ता गड्ढा बनाना, अन्नपूर्णा मण्डपम, भारत माता पूजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पूरे केन्द्रों पर धूम धाम से मनाने का निर्णय हुआ है। बैठक में सुशील कास्दे, उपसंकुल प्रमुख सुखतवा, सुखलाल बारस्कर उपसंकुल प्रमुख छीतापुरा, राजेश धुर्वे उपसंकुल प्रमुख जमानी, श्रीमती रोशनी उइके उपसंकुल प्रमुख केसला आदि की मौजूदगी में कई निर्णय लिये।








