इटारसी। जोनल कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा में भा.कृ.अनु.प-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ की टीम ने अवलोकन किया। इस दौरान मेरठ से आए प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. एन रविशंकर, डॉ. एके पुरूस्टी और जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. नम्रता जैन ने केंद्र की एकीकृत कृषि प्रणाली परियोजना की समीक्षा की।
टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर गेहूं, चना, जौ, सरसों और बरसीम जैसी रबी फसलों के प्रायोगिक कार्यों का मौके पर निरीक्षण और मूल्यांकन किया। डॉ. रविशंकर ने परियोजना की शोध गतिविधियों और उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र के विस्तार और विकास के लिए आवश्यक बजट (राशि) आवंटन का आश्वासन भी दिया।
निरीक्षण के दौरान सह-संचालक अनुसंधान डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी और दीपक पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ने भविष्य के शोध कार्यों के लिए केंद्र को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए। एकीकृत कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना का निरीक्षण, गतिविधियों पर जताया संतोष
इटारसी। जोनल कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा में भा.कृ.अनु.प-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ की टीम ने अवलोकन किया। इस दौरान मेरठ से आए प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. एन रविशंकर, डॉ. एके पुरूस्टी और जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. नम्रता जैन ने केंद्र की एकीकृत कृषि प्रणाली परियोजना की समीक्षा की।
टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर गेहूं, चना, जौ, सरसों और बरसीम जैसी रबी फसलों के प्रायोगिक कार्यों का मौके पर निरीक्षण और मूल्यांकन किया। डॉ. रविशंकर ने परियोजना की शोध गतिविधियों और उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र के विस्तार और विकास के लिए आवश्यक बजट (राशि) आवंटन का आश्वासन भी दिया।
निरीक्षण के दौरान सह-संचालक अनुसंधान डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी और दीपक पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ने भविष्य के शोध कार्यों के लिए केंद्र को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए।








