---Advertisement---

छात्रवृत्ति कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, एमपी टास्क पोर्टल पर पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार, सत्र 2022-23 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति स्वीकृत करने हेतु विकासखंड स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई इस बैठक में सभी संकुल प्राचार्यों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य बातें और निर्देश

  • एमपी टास्क पोर्टल : पोर्टल पर पात्र विद्यार्थियों के खाते स्वीकृत करने और रिजेक्ट होने वाले प्रकरणों की सूची कारण सहित एक्सेल शीट में देने के निर्देश दिए गए।
  • एजुकेशन पोर्टल 3.0 : शालावार लंबित छात्रवृत्ति सूचियों की समीक्षा की गई। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते फेल्ड श्रेणी में हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपडेट करने को कहा गया।
  • त्वरित समाधान : बैठक के दौरान ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा के छात्रवृत्ति के 4 प्रकरणों को तत्काल स्वीकृत किया गया।

बैठक में विकासखंड छात्रवृत्ति नोडल सुरेंद्र कुमार पाटिल, बीईओ कार्यालय से विमल दीप कटारे, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र सिंह राजपूत सहित संकुल प्राचार्य सुरेश धनवारे बावडिय़ा भाऊ, महेश पुरी गोस्वामी चतरखेड़ा, दिनेश यादव शिवपुर, अशोक सोनिया बनापुरा, राममोहन रघुवंशी हिरनखेड़ा, विजय सिंह कीर गुरंजघाट और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.