पिपरिया। पुलिस ने मंगलवारा थाना अंतर्गत ग्राम खापरखेड़ा पुल के नीचे संदिग्ध स्थिति में मिली लाश के मामले में पता चला है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित यादव के अनुसार युवक नीलेश यादव 23 वर्ष की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।
पुलिस संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही इस गंभीर अपराध का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात ग्राम खपरिया में शादी समारोह में गए युवक नीलेश यादव की हत्या खापडख़ेड़ा पुल के नीचे अज्ञात ने कर दी थी।
सूचना प्राप्त होते ही तुरंत थाना प्रभारी गिरीश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम उपनिरीक्षक मानिक शाह बट्टी, आरक्षक मनोहर दायमा और अन्य के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उक्त मामले में जांच के दौरान युवक की मौत सिर से अधिक खून बह जाने के कारण हुई है, उसे बीयर की बॉटल से घायल किया था। संपूर्ण मामले में जांच के दौरान कुछ विशेष तथ्य सामने आए हंै। मामले में अभी पूछताछ जारी है।









