रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए जुलूस निकालकर दिया न्यौता

  • – कल से प्रारंभ हो रहा है छह दिनी महोत्सव
  • – पीले चावल अर्पित करके आमंत्रित किया

इटारसी। शहर में कल 4 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहे पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव (Panch Kalyanak and Gajrath Mahotsav) की पूर्व बेला में आज इटारसी जैन समाज (Itarsi Jain Samaj) के सभी महिला एवं पुरुष एक जुलूस के रूप में निकले और सभी पुण्यशाली महापात्र के घर-घर जाकर पीले चावल अर्पित कर सभी पात्रों को ससम्मान आमंत्रित किया। दोपहर 3 बजे राजा नाभि राय और उनकी रानी अर्थात भगवान के माता-पिता की गोद भराई रस्म पूरे विधि विधान के साथ एलकेजी मंदिर (LKG Temple) प्रांगण में परिपूर्ण हुई। सभी महापात्रों की हल्दी रस्म एवं मेहंदी रस्म सामूहिक रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदीप (Pradeep) एवं सुमित (Sumit) ने कहा कि हम कई वर्षों से अलग-अलग स्थान पर इस प्रकार के पंचकल्याणक आयोजित एवं संचालित करते आ रहे हैं। किंतु इटारसी शहर में इतना अद्भुत एकापन, इतना सामंजस, इतना वात्सल्य आपस में एक दूसरे के प्रति देखने को मिला यह बहुत अच्छी बात है। पंच कल्याणक समिति के महामंत्री एवं प्रवक्ता अधिवक्ता दीपक जैन (Deepak Jain) ने बताया कि तैयारी सभी परिपूर्ण हो चुकी हैं। कल पंचकल्याणक के प्रथम दिन 4 दिसंबर को प्रात 6:30 बजे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर (Shri Parasnath Digambar Jain Temple) पहली लाइन से घट यात्रा प्रारंभ होगी।

समाज की महिलाएं केसरिया वस्त्र में अपने माथे पर पुण्य कलश लेकर चलेगी। घट यात्रा के दौरान शहर में विराजमान मुनिराज परम पूज्य निर्णय सागर जी महाराज सत्संग उपस्थित रहेंगे। श्रीजी की शोभायात्रा पूर्ण भक्ति भाव और धूमधाम के साथ शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई कार्यक्रम स्थल एलकेजी परिसर पहुंचेगी। तत्पश्चात विश्व शांति के लिए सर्वप्रथम ध्वजारोहण एवं बाकी के सभी कार्यक्रम परिपूर्ण होंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News