इटारसी। पत्ती बाजार स्थित (Patti Bajar Itarsi) ग्वाल बाबा मंदिर के पास बीती रात एक युवक को ईरानी युवक ने पैसों की अड़ी डाली और मारपीट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रामफल पिता बालकिशन 34 वर्ष, निवासी ग्वाल बाबा मंदिर के पास पत्ती बाजार ने रिपोर्ट लिखाई है कि आरोपी जुबैर ईरानी ने मुझसे दस हजार रुपए की मंाग करते हुए जातिसूचक शब्द से अपमानित कर गालियां दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 327, 294, 506 एवं एससी एसटी की विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दस हजार की अड़ी डाली

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







