इटारसी। सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने न्यू यार्ड में मस्जिद हुदा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में तवानगर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी ईशाना खान को वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने एवं कक्षा 12वीं में 78 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय आयुध नगर में कक्षा दसवीं के छात्र मोहम्मद कबीर खान को राज्य स्तर पर 100 एवं 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल एवं 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।









