---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

सौ प्रतिशत मतदान से पंचायत प्रतिनिधि चुनने की आई बारी

By
Last updated:
Follow Us

– विकास के लिये वोटों की पूरी ताकत का इस्तेमाल हो : सारिका

– राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम
इटारसी। चुन-चुन प्रतिनिधि चुनो रे भैया, पंचायत के प्रतिनिधि चुन गीत को जब गांव के बाजार में प्रस्तुत किया गया तो हर कोई अपने कदमों को नृत्य का साथ देने से नहीं रोक सका। यह गीत लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई के सबसे बड़े चुनावों में शत-प्रतिशत एवं सटीक मतदान को प्रेरित करने राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) की ब्रांड एम्बेसडर (Brand Ambassador) सारिका घारू ने ग्रामीण हाट बाजार में प्रस्तुत किया। सारिका ने बताया कि वे राज्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner) बीपी सिंह, तथा आयोग के सचिव राकेश सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न ग्रामों में गीत, नृत्य, पोस्टर (Poster) एवं मॉडल (Model) की मदद से अधिकाधिक मतदान के लिये प्रेरित कर रही हैं।
नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) एवं जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam) के मार्गदर्शन में केसला (Kesla), सोहागपुर (Sohagpur), बनखेड़ी (Bankhedi), पिपरिया (Pipariya), सिवनी मालवा (Seoni Malwa) एवं नर्मदापुरम विकासखंडों में ये जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सारिका ने कहा कि पंचायत के इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता को चार पदों के लिये मतदान करना है। इसके लिये मतपत्र पर अपने पसंद के प्रत्याशी के कॉलम (Column) में सही प्रकार से मुहर लगाना है। मतपत्र में नोटा का विकल्प भी होगा। हर ग्रामवासी को यह ध्यान रखना है कि शतप्रतिशत मतदान से चुने जाने वाले प्रत्याशी सही अर्थो में गांव के विकास के प्रतिनिधि होंगे। निर्चाचन आयोग द्वारा ग्रीष्म या वर्षा दोनो ही स्थितियों में मतदान के लिये पूरे इंतजाम किये गये हैं। अब जिम्मेदारी मतदाताओं की है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभायें। अब मतदान नहीं बल्कि शत प्रतिशत मतदान की करलें तैयारी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.