
बजरंग व्यायामशाला के मुख्य द्वार के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन
इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने पुरानी इटारसी (Old Itarsi) की बजरंग व्यायामशाला (Bajrang Gymnasium) के मुख्य द्वार के लिए पूजन किया। इसका निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से लंबित चल रहा था। आज पूजन के बाद इसके निर्माण की आस बंधी है।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंम महतो, उमाशंकर चौधरी, महिपाल सिंह राजपूत, अभिषेक कन्नौजिया, गोविन्द मेहतो, आलोक चौधरी सहित बजरंग व्यायाम शाला के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
, , ,