इटारसी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इटारसी शहर के कुछ क्षेत्रों में 16 नवंबर 2025 (रविवार) को मरम्मत कार्य के चलते विद्युत कटौती की सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती दोपहर 12 बजे से 3:15 बजे तक कुल सवा तीन घंटे के लिए रहेगी।
कार्य और प्रभावित फीडर
उप महाप्रबंधक (संघा/संभा) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह विद्युत व्यवधान 11 केवी इटारसी (टाउन) फीडर पर केबिल बिछाने के कार्य के कारण होगा। यह कार्य विंध्या टेलिलिंक्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उपकेन्द्र पीपल मोहल्ला के फीडर 11 केवी इटारसी (टाउन) से संबंधित सभी घरेलू एवं उच्चदाब उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।








