- रविवार को इटारसी के आधे हिस्से में रहेगा ‘ब्लैकआउट’ : सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली बंद
इटारसी। शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा कल यानी रविवार, 01 मार्च को बड़े स्तर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते दो अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े आधे शहर की बिजली गुल रहेगी। विभाग द्वारा कहीं कंडक्टर बदले जाएंगे तो कहीं केबलीकरण का कार्य होगा।
टाउन फीडर : 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
- पीपल मोहल्ला उपकेंद्र : के अंतर्गत आने वाले 11 केवी टाउन फीडर पर कल पोल सुधार और केबलीकरण का कार्य किया जाना है। इस कारण मार्केट के मुख्य क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं रहेगी।
- प्रभावित क्षेत्र : पीपल मोहल्ला, पूड़ी लाइन, लाइन एरिया, बेल बाजार, गैरेज लाइन, इंदिरा कॉलोनी, नेहरू गंज, चौपाटी क्षेत्र और पत्ती बाजार।
कोर्ट फीडर : 3 घंटे रहेगा शटडाउन
- ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र : के अंतर्गत तहसील ऑफिस के पास नए कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शहर के रिहायशी और प्रशासनिक इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।
- प्रभावित क्षेत्र : कोर्ट परिसर, तहसील कार्यालय, कैलाश विहार कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, तवा कॉलोनी, ट्रैक्टर स्कीम और गगन-मगन होटल के आसपास का क्षेत्र।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी निर्देश
बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस के दौरान घरों में इन्वर्टर और पानी की व्यवस्था पहले से कर लें। घर की लाइट संबंधी किसी भी अन्य समस्या या जानकारी के लिए केवल टोल-फ्री नंबर 1912 पर ही संपर्क करें।









