---Advertisement---

इटारसी में कल 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन कॉलोनियों में होगा ब्लैकआउट

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के मध्य क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा रविवार को विशेष मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से जुड़े कई प्रमुख क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह के समय बंद रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल 01 मार्च 2026 रविवार को 11 केवी कोर्ट फीडर के अंतर्गत आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप पुराने कंडक्टरों को बदलकर नए कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान सुबह 08 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

शटडाउन के कारण कोर्ट परिसर एवं आसपास के सभी कार्यालय, कैलाश विहार कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी और दीवान कॉलोनी, तवा कॉलोनी एवं ट्रैक्टर स्कीम क्षेत्र, गगन-मगन होटल के पास का संपूर्ण एरिया प्रभावित रहेगा। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य सुबह 8 बजे से पहले ही निपटा लें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.