बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सेठानीघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज, अभियान को आंदोलन में बदलना होगा

नर्मदापुरम। भू-जल स्तर (Ground water level) हर वर्ष लगातार गिर रहा है। कई स्थानों पर तो यह स्थिति हो गई है कि वहां पेयजल के लिए निर्मित ट्यूबबेल (tube well), हैंडपंप (hand pump) सूख गए हैं। यह चिंतनीय विषय है, इसलिए हमारी भावी पीढिय़ों के लिए आज ही संकल्प लेना होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान (Jal Ganga Augmentation Campaign) को आंदोलन में बदलना होगा। नगर में स्थापित पुराने प्राकृतिक जलस्रोतों को सहेजना होगा।

यह बात आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की मंशा अनुरूप शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के आगाज के दौरान प्रथम दिवस सेठानीघाट (Sethanighat) पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव (Mrs. Neetu Mahendra Yadav) ने कही। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक अभियान बनकर न रह जाए। इस अभियान में हमें प्रत्येक नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्वसहायता समूहों, समाजसेवी संगठनों को जोडऩा होगा। हमारे नगर में प्राचीन समय में निर्मित पुराने तालाब, कुंए , बावड़ी, नाली, नालों एवं नदी की सफाई व जीर्णोद्धार के कार्य को पूरी तन्मयता के साथ करना होगा। नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने कहा कि इस अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चलाया स्वच्छता अभियान

मां नर्मदा के सेठानीघाट से लेकर कोरीघाट तक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव नेे स्वयं झाड़ू उठाकर घाटों की सफाई की। इस अभियान में मां नर्मदा में स्रान करने आए लोगों को हिदायत भी दी गई कि मां नर्मदा में स्रान करते समय साबुन और शैंपू का उपयोग बिलकुल न करें।

काफी संख्या में मौजूद रहे लोग

अभियान में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन (Deputy Collector Aswanram Chiraman), पार्षद निर्मला हंस राय (Councilor Nirmala Hans Rai), विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव (MLA representative Mahendra Yadav), पार्षद, पूर्व पार्षद, सीएमओ हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patle), कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन (Office Superintendent Dr. Prashant Jain), समाजसेवी डीएस दांगी (DS Dangi, Vijaya Kadam), अधिवक्ता विजया कदम मंडल अध्यक्ष रोहित गौर (Rohit Gaur) सहित नगरपालिका के अधिकारीगण कर्मचारी, समाजसेवी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

आज निकलेगी कलश यात्रा

नपाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेठानीघाट पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!