इटारसी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण जेसीबी मालिकों (JCB) ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आज एक बैठक करके तय किया कि अब जेसीबी का किराया 12 सौ रुपए प्रतिघंटा किया जाएगा।
जेसीबी मालिकों का कहना है कि वर्तमान में डीजल ऑईल (Diesel oil) एवं स्पेयर्स पार्टस् (spare parts) की कीमतें बढऩे से किराया बढ़ाने जरूरी हो गया है। इस अवसर पर मिलन गालर, अमित यादव, वीरेंद्र बाथरी, सचिन भदौरिया, अतुल मेहतो, आनंद चौरे, वहीद सिद्दीकी, गोलू अजहर शेख, जनमोहम्मद, संतोष राय, पप्पी पटेल, सौरभ चिमनिया, अमिटो मासाब, कमलेश तिवारी, अमन तिवारी, अजय ठाकुर, आनंद चौरे, राजकुमार मेहतो, प्रेम चौर आदि उपस्थित थे।










