झरोखा : अयोध्या जी मे बिराजे श्री रामलला

झरोखा : अयोध्या जी मे बिराजे श्री रामलला

: पंकज पटेरिया –

श्री अयोध्या धाम में नव्य भव्य दिव्य मंदिर में रामलला जी के की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हर्षोल्लास के वातावरण में हुई। इस सदा यादगार रहने वाले इतिहासिक प्रसंग में प्रकांड पंडितों ने शास्त्रोक्त विधि से रामलाल जी की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। रामलाल जी की पूजन के लिए वैश्विक राजनेता और हमारे ऊर्जावान कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे। उनके साथ आरएसएस सर संघ संचालक पूज्य भागवत जी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे देश से 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या के इस गरिमामय श्री राम महोत्सव के साक्षी बने।
करीब 3000 हजार लोग विश्व भर से उपस्थित हुए थे। रामलला के दर्शन करने सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई जाने-माने सितारे और उद्योगपति इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री राम महाउत्सव महापर्व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक सप्ताह पूर्व से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के छोटे-बड़े गांव शहरों में अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया था। मंदिरों में धार्मिक कर्मकांड चल रहे थे। साज सज्जा का क्या कहना, भगवा रंग के बैनर, ध्वज, पताका फहरा रही थी। सब तरफ अद्भुत हर्ष उल्लास का अलौकिक परिवेश निर्मिहो गया था। विभिन्न स्थानों पर रामलीला चलती रही। इसमें राजधानी के शारदा संस्कृत विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देव भाषा संस्कृत में रामलीला का मंचन अद्भुत था। रामलला की शुभ बेला में सूबे भर में राम भक्ति राम प्रेम, राम रंग की मनोरम झांकी की छटा बिखरी है।
इस अवसर पर अपनी इन पंक्तियों का उल्लेख सामयिक लगता है।

pankaj pateriya edited

पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार
9340244352

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!