इटारसी। राष्ट्र भारतीय हायर सेकेंडरी स्कूल, इटारसी में बाल दिवस के अवसर पर जिज्ञासा-ज्ञान की उड़ान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया। शुभारंभ एएसआई रीना ने किया। विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे तथा अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए मॉडल, आर्ट-क्राफ्ट और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती आरती जयसवाल और कोषाध्यक्ष अरुण जयसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
न्यू क्रिएशन कोचिंग एंड स्पोकन इंग्लिश क्लासेस
न्यू क्रिएशन कोचिंग में बाल दिवस बड़े उत्साह और आनंद के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन कोचिंग संचालिका श्रीमती वर्जीनिया सागर भेरुआ (डेनियल मैडम) ने किया। उन्होंने बताया कि न्यू क्रिएशन इटारसी की पहली ऐसी कोचिंग है जहां बच्चों को केवल रट्टा नहीं लगवाया जाता, बल्कि हर प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं ताकि बच्चे सही तरीके से सीखें और भविष्य में ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा सकें।
उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी के लिए ही हम निरंतर प्रयास करते हैं, जिससे वे हमेशा प्रसन्न रहें और संस्कारवान बनें। चाचा नेहरू को याद किया कोचिंग सह-संचालक आलोक डेनियल ने बच्चों को खेलों के माध्यम से प्रेरित करते हुए समझाया कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीतना जरूरी है, लेकिन हार के बाद दोबारा खड़े होना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हार हमें दोबारा कोशिश करने और कुछ नया सीखने का अवसर देती है। इसलिए ईश्वर पर विश्वास रखते हुए अपने कार्य को ईमानदारी से करते रहना चाहिए तथा बड़ों की बात मानकर अच्छे बच्चे बनना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को अन्य सदस्यों के साथ उपहार वितरित किए।








