इटारसी। जन अभियान परिषद नर्मदापुरम की नवांकुर संस्था ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी ने नवांकुर सखी योजना कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रोहना में कलश यात्रा एवं महिलाओं को पौधे वितरण के साथ अलग-अलग चीजों के बीज वितरित किए। हरियाली गीत के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
सोसायटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष साहिल तिलोटिया ने बताया कि यात्रा जन अभियान परिषद नर्मदापुरम के जिला समन्वयक पवन सहगल और विकासखण्ड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के नेतृत्व में बील, अर्जुन, पारिजात, आंवला, मुनगा, आम, जामुन, जाम, अमलताश के पौधे और बीजों का वितरण किया। प्रभारी साहिल तिलोटिया ने अतिथियों का एवं महिला सखियों का आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् से परामर्शदाता राजेंद्र कुशवाह ने नवांकुर सखी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी में ग्राम की महिलाओं को बताया कि यह 5 दिवसीय हरियाली यात्रा प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक सेक्टर में निकली जानी है। कार्यक्रम में सरपंच शर्मिला राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से प्रज्वल राजपूत, कल्याण सिंह राजपूत, ग्राम पंचायत सचिव विजय कुमार, आंगनवाड़ी मंजू पटवा, आशा मैना राजपूत, संतोष राजपूत, भजन भलावी अन्य उपस्थित रहे।








