इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार द्वारा मालवीयगंज स्थित मिश्रा भवन में होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हर्षोल्लास का वातावरण रहा। समारोह के दौरान महिला संयोजिका श्रीमती इंदिरा तिवारी ने समाज की नई महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनीता तिवारी के नाम की घोषणा की, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक अजय मिश्रा टप्पू का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मनाया।
नन्हें कलाकार अनन्या शुक्ला और यति तिवारी की मनमोहक प्रस्तुतियों पर संयोजक शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुलभूषण मिश्रा और उमा शुक्ला ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। समाज की दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। अध्यक्ष अनिरुद्ध शुक्ला, संयोजक शिवाकांत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी और सचिव कुलभूषण मिश्रा ने सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुरली मनोहर दीक्षित, विष्णु पांडे, संजय शुक्ला, शैलेंद्र पाठक, सीमा पांडे, निशा पांडेय सहित करीब 150 सामाजिक बंधु उपस्थित थे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को पुष्प भेंट कर होली की बधाई दी और जय परशुराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








