इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Temple)लकड़गंज में कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा ने कोरोना महामारी में दिवगंत विप्र जनों एवं समस्त व्यक्तियों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
इस सभा में मुख्य रूप से पं. मधुकर व्यास शास्त्री, तिरुपतिधाम के आचार्य मधुसूदन महाराज एवं शास्त्री अशोक भार्गव, रूपेश व्यास सहित कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे । इस अवसर पर कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा इटारसी के सदस्य शास्त्री मेहुल पांडे की कोरोना से मौत होने पर उनको भी श्रद्धांजलि देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Parmod pagare), सुमित शर्मा, अतुल मिश्रा सहित सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।








