---Advertisement---

Karva chauth 2020: अपने हमसफर के नाम की मेहंदी का रंग गहरा चाहिए तो ध्यान रखें ये बातें

By
On:
Follow Us

यहां देखें मेंहदी की डिजाइन

इटारसी। करवा चौथ (Karva Chouth) का त्योहार (Festival) इस बार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। करवा चौथ में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं और रात में चंद्रोदय के बाद पूजा कर अपना व्रत खोलती है। पति की लंबी उम्र के लिए किए गए इस व्रत में कई महिलाएं सोलह श्रृंगार (Solah Shrangar) करती हैं। वहीं एक दिन पहले हाथों में मेहंदी भी लगाती है। लेकिन इस मेहंदी (Mahandi) का रंग गहरा कैसे हो इसके लिए कुछ जरूरी बातें।

cmndi03

लगाएं ट्रेंडी डिजाइंस  (Trendy design)की मेहंदी
ऐसे में आप ट्रेंडी डिजाइंस (Trendy design) की मेहंदी को अपने हाथों में लगा सकती हैं। ऐसा माना जाता कि करवा चैथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है। उस महिला को अपने पति और ससुराल से खूब प्यार मिलता है। अगर इस करवाचौथ आप भी अपनी मेंहदी को खास रंग देना चाहती हैं तो मेंहदी लगाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

mhndi01

इन बातों का रखें ध्यान
अपने हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
मेहंदी लगाने से पहले किसी भी तेल के इस्तेमाल से बचें।
अगर तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से हटायें।
मेहंदी लगाते समय हाथों में कोई भी चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा। अगर आप वैक्स आदि करवाती है तो ये सभी मेहंदी लगवाने से पहले ही करवा लें।
मेंहदी लगाने के पहले नेल पेंट न लगाएं। नेल्स को पहले से ही शेप दे लें।
हाथों पर कोई भी क्रीम न लगाएं।

mndi

मेहंदी का रंग डार्क करने का उपाय
अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है।
इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उसपर अचार का तेल लगाएं।
कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।
पहले एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें।
अब सावधानी हथेलियों को उपर रख कर उस पैन पर इस तरह रखें की आपका हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए।
इससे मेहंदी का रंग भी डार्क हो जाएगा।
विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है।
विक्स को लगाने से मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। ध्यान रखे मेहंदी को कभी भी धोने के लिए पानी का प्रयोग नहीं करें।

mndi02

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.