---Advertisement---

करवाचौथ 2025 : आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय? जानें विज्ञान प्रसारक सारिका घारू से

By
On:
Follow Us

इटारसी। इस साल करवा चौथ पर चंद्रदर्शन को लेकर लोगों में खास उत्साह है। इस बीच, नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रोदय के समय और इससे जुड़ी खगोलीय जानकारी साझा की है। सारिका घारू ने स्पष्ट किया है कि चंद्रमा हर शहर में अलग-अलग समय पर आता है और पूरे प्रदेश में चंद्रोदय एक साथ नहीं होता।

मध्य प्रदेश की ‘पूर्व-पश्चिम’ चंद्रयात्रा

सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा किसी भी शहर के ऊपर एक ही समय पर उदित नहीं होता। मध्य प्रदेश के संदर्भ में, चंद्रोदय में करीब 39 मिनट का अंतर देखने को मिलेगा। सबसे पहले चंद्रोदय प्रदेश के पूर्वी शहर सिंगरौली में होगा। सबसे अंत में चंद्रोदय पश्चिमी भाग के शहर आलीराजपुर में होगा।

आपके शहर में चंद्रदर्शन का सही समय

सारिका ने चंद्रदर्शन के समय की गणना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्रमा के क्षितिज से निकलना आरंभ होने के समय और उसके पूर्ण रूप से दिखने के समय में अंतर होता है। भोपाल और नर्मदापुरम में रात 08:26 बजे उदित होना प्रारंभ होगा और चंद्रोदय के आरंभ होने के समय से लगभग 20 मिनट बाद चंद्रमा लगभग रात 08:45 बजे पूर्ण आकार और उचित ऊंचाई पर आएगा, जब इसे पूर्वी आकाश में ठीक से देखा जा सकेगा।

चंद्रमा इस बार है पृथ्वी के नजदीक

सारिका घारू ने बताया कि पूर्वी शहरों में चंद्रमा न केवल जल्दी निकलेगा, बल्कि वह उन शहरों के कुछ नजदीक भी होगा। जैसे-जैसे हम पश्चिम की ओर बढ़ेंगे, उदित होने का समय तो बढ़ेगा ही, पृथ्वी से इसकी दूरी भी कुछ किलोमीटर बढ़ती जाएगी। पृथ्वी से लगभग 3 लाख 61 हजार 331 किलोमीटर होगी, जो अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग होगी।

इस करवाचौथ पर चंद्रमा का 89.3 प्रतिशत भाग चमकता दिखेगा। चूंकि यह पृथ्वी के पास में है, इसलिए यह अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा। सारिका घारू ने सभी से सार्वभौमिक कैलेंडर और घड़ी की भूमिका निभाने वाले चंद्रमा के उत्साह से दर्शन करने और पर्व मनाने का आह्वान किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.