इटारसी। स्पिक मैके द्वारा शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में 2, 3 और 6 फरवरी को कथकली नृत्य की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर अपने दल के साथ यह प्रदर्शन करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला और समन्वयक सुनील बाजपेई के अनुसार, 2 फरवरी को सुबह 10 बजे जीनियस प्लानेट स्कूल और दोपहर 1 बजे ग्रीन मॉन्टेसरी स्कूल। 3 फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल जमानी रोड और दोपहर 1 बजे एमजीएम कॉलेज। 6 फरवरी को सुबह 11 बजे हिंदी हाई स्कूल और दोपहर 1 बजे शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में प्रोग्राम होंगे।
प्रसिद्ध कथकली नर्तक कोट्टक्कल नायर अपने विशेष ‘कथीवेश’ के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुधीर गोठी, जम्मूसिंह उप्पल, जाफर सिद्दीकी, रितेश शर्मा, हेमंत दुबे और अर्पित दीक्षित सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहयोग की अपील की है।










