सिवनी मालवा। होली पर्व के उल्लास के बीच भाईदूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज (चित्रांश बंधुओं) द्वारा आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का सामूहिक पूजन एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार, 05 मार्च 2026 को नगर के दीपक गौड़ के निवास स्थान पर समाज के परिवारों ने एकत्रित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामशंकर दुबे के सानिध्य में हुई। उन्होंने मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की कथा का वाचन कराया और हवन संपन्न कराया। चित्रांश बंधुओं ने अपनी कलम और दवात का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
होली मिलन : रंगों और आत्मीयता का संगम
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। आत्मीयता के इस माहौल में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कायस्थ परिवार समिति के पुरुष प्रकोष्ठ संरक्षक विनय खरे, नीलेश श्रीवास्तव, उमेश गौड़, राकेश (बब्लू) लाला, मुन्ना लाला, पंकज वर्मा, दीपक गौड़, रवि खरे, यश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ ज्योति गौड़, रश्मि खरे, मुनिता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, शीतल श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, गीतांजलि गौड़ मौजूद थे।









