इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय-2 सीपीई इटारसी (Kendriya Vidyalaya-2 CPE Itarsi) में आज परीक्षा पे चर्चा (Exam Pe Charcha) कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्रा शामिल हुए। विद्यालय के 1200 से अधिक छात्र/छात्राओं तथा सभी शिक्षकों/कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा दिये गए परीक्षा एवं कैरियर (Career) संबंधी सुझावों को ध्यान से सुना। छात्र प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये टिप्स (Tips) पाकर काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर प्राचार्य आरके रुद्र, उपप्राचार्य एमएल राठौर एवं पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद विद्यालय में एक संक्षिप्त परामर्श सत्र आयोजित हुआ जिसे प्राचार्य ने संबोधित किया।
केन्द्रीय विद्यालय- 2 सीपीई में परीक्षा पे चर्चा, बच्चों ने सीखे पीएम से टिप्स


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








