---Advertisement---

केसला पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया

By
On:
Follow Us

रीतेश राठौर केसला। नर्मदापुरम जिले की केसला पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड को महज 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की की है। 2 अगस्त को फरियादी संतोष कुमार मालवीय, निवासी कालाआखर ने लिखित आवेदन देकर उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

उसने बताया था कि 28 जुलाई 25 को दो व्यक्तियों ने कालका नगर सुखतवा के पास बिस्कुल एवं टोस्ट की फैक्ट्री लगा रहे हैं जिसके लिये हमने हाल किराये पर लिया है, कार्यक्रम करना है, कहकर एक जनरेटर एवं खाना बनाने के कुछ बर्तन किराये से लिये। फरियादी जनरेटर व अन्य सामान को सुखतवा निवासी मिथुन की लोडिंग आटो से लेकर गया। बाद में जनरेटर चालू नहीं होने का कहकर कालका नगर के सामने फोरलेन पर चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले अखिलेश सोनी से दूसरा जनरेटर लिया एवं केसला के राजेश मेहरा से भी और बर्तन लिये। जनरेटर एवं बर्तन उन्होंने रैसलपाठा के एक किराये के मकान में रखवाये। सभी सामान एक दिन के किराये का कहकर ले गया था। जब सामान वापस नहीं आया तो सभी ने वहां जाकर देखा तो हमारा सामान वहां नहीं मिला और मोबाईल नंबर भी बंद था।

सभी फरियादियों ने शिकायत थाने में की। केसला पुलिस ने एसपी और एसडीओपी इटारसी को घटना से अवगत कराके उनके निर्देश पर टीम बनायी और तलाश प्रारंभ की। सामान लेकर आटो से भोपाल तक जाने का पता चला। आटो से सामान लेकर गए थे उससे जानकारी एवं पीडि़त व्यक्ति अखिलेश सोनी को लेकर सउनि अनंतराम लोधी एवं आरक्षक राहुल, टिल्लु को मालीखेड़ी भोपाल में पहुंचे और वहां से आरोपी और संपूर्ण सामान व जनरेटर टेंट का सामान, पतीले, परांत आदि सामान मिला जिसे जब्त किया। संपूर्ण कार्यवाही में एफआईआर होने से अगले दिन ही आरोपी जीतेन्द्र साहू, अनिकेत उर्फ विशाल साहू माल सहित गिरफ्तार किये गये।

वारदात का तरीका

यह शहर व कस्बे के बाहर कोई हाल तलाश करते हैं, उसके आसपास के लोगों से पहचान करते हैं जिनके माध्यम से बिस्कुट, टोस्ट एवं बेकरी का काम करने का कहकर किराया पर लिया जाता है। उन्हीं के माध्यम से कार्यक्रम हेतु जनरेटर, टेंट का सामान साउंड सिस्टम आदि किराये पर लिया जाता है। जिसे एक स्थान पर एकत्र कर मौका देखकर रात्रि में लोडिंग आटो में भरकर फरार हो जाते हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर, झांसी, तालबेट एवं जीआरपी थानों में भी अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिली, जो स्थान बदल बदल कर अपने साथियों के साथ वारदाते करते हैं।

इस टीम की सफलता

पुलिस टीम थाना प्रभारी उमाशंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक अनंतराम लोधी, प्रधान आरक्षक युयुत्स, दीपक ठाकुर, आरक्षक राहुल उघडे, हेमराज यादव, विजय धुर्वे, टिल्लु उईके।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.