---Advertisement---

केसला : सरपंच संघ का पुनर्गठन, उमेश मरकाम चुने नए ब्लॉक अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

केसला,रितेश राठौर। ब्लॉक मुख्यालय स्थित मंगल भवन में शनिवार को सरपंच संघ कोर कमेटी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत केसला के लगभग 35 सरपंचों की उपस्थिति में संघ का पुनर्गठन कर नई नियुक्तियां की गईं।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे चारटेकरा, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मरकाम तीखड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर पीपलढाना, कोर कमेटी प्रभारी हेमराज उईके मोरपानी को चुना।

सांस्कृतिक रंग और चर्चा

होली मिलन के इस अवसर पर आदिवासी परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पारंपरिक चिटकोरा और डंडार नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। मनोरंजन के साथ-साथ बैठक में सरपंचों ने अपनी पंचायतों में आ रही प्रशासनिक और जमीनी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

प्रमुख मांगें और उपस्थिति

समारोह के अंत में सरपंच संघ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम एक आवेदन सौंपा, जिसमें जनपद कार्यालय में सरपंच कक्ष आरक्षित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयश्री बारसकर, इंजीनियर सुनील कुमार चौहान उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.